About Activity
भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ सेवा सदन महाविद्यालय में उच्च शिक्षा शासन के निर्देशानुसार भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इसके गठन के निम्नलिखित उद्देश्य हैं :- १. भारतीय ज्ञान परंपरा का संरक्षण एवं संवर्धन :- प्राचीन भारतीय ग्रंथों, शास्त्रों, विज्ञान, कला, दर्शन एवं संस्कृति को संरक्षित रखना एवं उसका संवर्धन करना। २. शिक्षा प्रणाली में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश :- छात्रों एवं शोधार्थियों को भारत की समृद्ध बौद्धिक परंपराओं से जोड़ना एवं उनके अध्ययन-अध्यापन को प्रोत्साहित करना। ३. शोध एवं नवाचार को बढ़ावा :- भारतीय ज्ञान विज्ञान, आयुर्वेद, ज्योतिष, वास्तु, योग, वेद, उपनिषद् आदि पर शोध कार्य को बढ़ावा देना। ४. संस्कृत भाषा एवं साहित्य का प्रचार प्रसार :- संस्कृत भाषा, भारतीय दर्शन एवं शास्त्रीय ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए विशेष कार्यक्रम एवं कार्यशालाओं का आयोजन करना। ५. राष्ट्र निर्माण में योगदान :- भारतीय विचारधारा के अनुरूप नैतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित कर एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देना। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़कर समाज को लाभान्वित किया जाएगा।
Staff Details
Dr Surendra Kumar Jain
Dr Sunil Dixit
Dr Abhilasha Pande
Prof. Aruna Dixit
Dr Vinod Kale
Dr Dhanraj Patil
Prof Bharat Raval
Prof. Mayank Thakur
Mr Kishore Mahajan
भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ सेवा सदन